फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान, बीमारी और आर्थिक तंगी से थे परेशान

Wed, 23 Oct 2019 10:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
बुजुर्ग दंतपी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना इलाके के कुम्हिया गांव में एक बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह बीमारी और तंगी के अलावा गृहक्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। मौके पर उच्चाधिकारी और फॉरेंसिक लैब की टीम पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

मंगलवार शाम परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान 60 वर्षीय सुरेश पाल, उनकी पत्नी 58 वर्षीय सावित्री पाल कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 
विज्ञापन


रात में जब परिजन भोजन के लिए उन्हें बुलाने गए तो उनके कमरे का दरवाजा बंद मिला। एकलौते बेटे पुनीत ने भी काफी आवाज दी। जब दरवाजा नहीं खुला तो तुरंत सभी सहम गए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

डायल 100 पुलिस को सूचना दी। रात में पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो बुजुर्ग दंपती को  बेहोश हालत में पाया। उनके पास जहर की शीशी पड़ी मिली। 

डायल 100 पुलिस ने तुरंत स्थानीय थाने सहित उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया। लालगंज थानेदार संजय कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे। 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर तथा फॉरेंसिक लैब की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक दंपती के तीन बच्चे जिनमें एक बेटा था दो बेटी थे। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी ननिहाल में रह रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें