गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई कई बच्चों की मौतों के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने देवरिया से आरोपी मनीष भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है।
Gorakhpur child deaths-Accused Manish Bhandari arrested in Deoria. He is owner of Pushpa Sales, company that supplied oxygen to BRD Hospital
— ANI UP (@ANINewsUP) September 17, 2017
गौरतलब है कि मनीष पुष्पा सेल्स कंपनी के मालिक हैं। अगस्त महीने में कंपनी ने ही बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की थी। पुलिस आरोपी मनीष से पूछताछ कर रही है।
आपको बता दें कि अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को मनीष की बहुत लंबे से तलाश थी। इस हादसे में 70 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी।
मनीष की कंपनी पर आरोप लगे थे कि उसने ऑक्सीजन के बिल की पैमेंट कई महीनों से न होने पर अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी थी। हालांकि इसके बाद राज्य सरकार का कहना था कि अस्पताल में बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई थी।
अब मनीष की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में वो सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनका नाम पुलिस ने एफआईआर में दर्ज किए थे।