फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बेहोश हुआ अपहरण का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। पुलिस हिरासत रखा गया अपहरण का आरोपी हवालात में अचानक बेहोश हो गया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस वाले उसका इलाज पीएचसी पर कराए। एक सप्ताह से पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी दस वर्षीय रामकेश्वर दस दिन पूर्व घर से लापता हो गया। पुलिस इस मामले में गांव के सुग्रीव साहनी पर अपहरण का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पुलिस कस्टडी से आरोपी बीच में फरार हो गया। दो दिन बाद पुलिस ने इसे मैरवा से गिरफ्तार किया। रविवार को सुबह आठ बजे अचानक आरोपी हवालात में अचेत हो गया। आनन-फानन में पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर की जांच में मालूम हुआ कि इसका वीपी लो है। कुछ देर तक अस्पताल में रखने के बाद पुलिस वाले थाने लेते आए। आरोपी के घर वालों का कहना है कि अगर सुग्रीव अपहरण की घटना में संलिप्त है तो उसे पुलिस जेल भेज दे। एक सप्ताह से हिरासत मेें रखकर उसकी पिटाई कर रही है। इसकी वजह से उसका तबीयत बिगड़ गया है। वहीं पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में रखने की बात कह रही है। एसओ विजय नारायण ने बताया कि अचानक आरोपी बेहोश हो गया। इलाज कराया गया। अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें