फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जगह बदलकर चलने लगें ‘ट्रैवलर’ 

Mon, 25 Apr 2016 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने से सवारी भरता ट्रैवलर चालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परिवहन विभाग की चेकिंग टीम के लगातार कार्रवाई का भी ‘ट्रैवलर’ संचालकों पर कोई असर नहीं है। रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी की जगह रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के पास से सवारियां भरकर शहर के अलग-अलग रास्ते से होकर लखनऊ जा रहे हैं। हालांकि परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई भी कर रही है। सोमवार को छह ‘‘ट्रैवलर’ को खोराबार और पुलिस यार्ड में बंद किया गया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की चेकिंग टीम में अब तक लगभग 25 से ज्यादा ‘ट्रैवलर’ को सीज कर दिया है। सीज होने के बाद ‘ट्रैवलर’ संचालक परिवहन विभाग में जुर्माना जमा कर छूट जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के सामने से जहां से वह सवारियां लखनऊ के लिए भरते थे वह स्थान बदल दिया है।

अब रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के पास से सवारियां भर रहे हैं। हालांकि कुछ ‘ट्रैवलर’ संचालन रास्ता बदलकर भी चल रहे हैं। इसमें अधिकांश मोहद्दीपुर होते हुए फोरलेन पर पहुंच जा रहे हैं, जिसके बाद आसानी से लखनऊ चले जा रहे हैं।  आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि ‘ट्रैवलर’ के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। पहले की अपेक्षा अब संचालक कम हो रहा है। 
विज्ञापन


परमिट उल्लंघन में होती है कार्रवाई 
परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ‘ट्रैवलर’ पर कार्रवाई परमिट शर्तों के उल्लंघन में करती है। सीज होने के बाद ‘ट्रैवलर’ संचालक दस हजार रुपये जुर्माना भरकर गाड़ी छुड़वा ले रहे हैं। जिसके बाद वह फिर से चलना शुरू कर दे रहे हैं। 

33 ‘ट्रैवलर’ का नंबर लिखकर मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा गया था। एक बार फिर एसएसपी से मिलकर उन्हें इस मामले से अवगत कराया जाएगा ताकि कार्रवाई हो सके। 
विज्ञापन

- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें