फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का नाजुक अंग दांत से काटा

Sat, 03 Jun 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मंदिर में कर दिया पाप! - फोटो : demo
विज्ञापन
मोबाइल का गलत रिचार्ज कूपन लाने पर बेटी की पिटाई का विरोध करने वाले पति का पत्नी से विवाद हो गया। पति ने पत्नी की पिटाई की तो उसने पति के नाजुक अंग को दांत से काट लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बाद में पुलिस ने दंपती के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बालापार-टिकरिया रोड पर जीतपुर गांव के एक पिता ने बेटी सेे रिचार्ज कूपन मंगाया। गांव के चौराहे पर मोबाइल शॉप से बेटी ने रिचार्ज कूपन लाकर दिया तो गलत कूपन लाने की बात कहकर डांटने के बाद बेटी की पिटाई कर दी। बेटी की पिटाई देख बीच बचाव करने उसकी मां पहुंच गई। कहासुनी के बाद वह बेटी को छोड़कर पत्नी की पिटाई करने लगा। इसी बीच नाराज पत्नी ने उसके नाजुक अंग को दांत से काट लिया।

उधर, पड़ोसियों की सूचना पर पीआरवी टीम पहुंच गई। दर्द से कराहते घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद उपचार कर डॉक्टरों उसे घर भेज दिया। बदनामी के डर से घायल ने तहरीर देने से मना कर दिया। घटना को लेकर आसपास के गांवों में खूब चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें