फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुना करने का लालच देने वाली महिला को पकड़ा

Tue, 22 Nov 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जालसाजी मे पकड़ी गयी महिला। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित इस्टर्नपुर चौराहे से स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि रकम दोगुना करने का झांसा देकर महिला ने गांव के कई लोगों से रुपये लेकर फरार हो गई थी। महिला को गांववालों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दिनभर तक महिला थाने में इसे लेकर पंचायत हुई चली। फिलहाल महिला हिरासत में है और मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पादरी बाजार क्षेत्र के हनुमंतनगर कॉलोनी के रवींद्र पांडेय की पत्नी विजयलक्ष्मी पांडेय 6 सालों से पादरी बाजार के लक्ष्मीपुर, भगतपुर, मानस विहार, बधिक टोला, इस्टर्नपुर, बैंक कॉलोनी, मोहनापुर की सैकड़ों महिला-पुरुष का 30 रुपये से लेकर 150  से 200 रुपये प्रतिदिन एक वर्ष के लिए अलग- अलग बैंक में जमा करने के नाम पर वसूला था। गांव वालों को एक साल में रकम डेढ़ से दोगुना करने का दावा भी किया था। झांसे में आकर तमाम लोगों ने रकम दी, समय बीतने के बाद उन्हें रकम नहीं मिली तो वे उसकी तलाश करने लगे। मगर वह मिल नहीं रही थी। रविवार की रात में महिला मिल गई, लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ठगी का शिकार हुए लोगों ने रुपए वापसी को लेकर मुकदमा दर्ज करने को कहा मगर पुलिस ने घंटों पंचायत की। पुलिस के मुताबिक महिला कुछ दिन का समय मांग रही है लेकिन पीड़ित इसके लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें