गोरखपुर।
रेप के आरोप में पकड़े गए झांसी
के युवक को बृहस्पतिवार को
कोर्ट ने रिहा कर दिया। मेडिकल
के बाद बुधवार को कोर्ट में
बयान देने पहुंची महिला ने
पति के दबाव में प्रेमी पर रेप
का केस दर्ज कराने की बात कह
घटना से इन्कार कर दिया। महिला
ने बताया कि झांसी का रहने
वाला प्रेमी उसके बुलाने पर
मिलने आया था।
रुस्तमपुर
क्षेत्र के रहने वाले युवक
ने दो नवंबर को कैंट थाने में
झांसी के रहने वाले युवक गौरव
पाठक पर पत्नी को बंधक बनाकर
रेप करने का केस दर्ज कराया
था। कैंट पुलिस ने आरोपी को
जेल भेज महिला को डॉक्टरी
परीक्षण के लिए भेजा था। कोर्ट
में बयान के दौरान महिला आरोप
से मुकर गई। गौरव को अपना प्रेमी
बताते हुए उसने पति पर दबाव
बनाकर झूठा मुकदमा लिखवाने
का आरोप लगाया। महिला ने युवक
के साथ रहने की बात कहते हुए
पति से तलाक लेने की इच्छा भी
जाहिर की। कोर्ट के निर्देश
पर बुधवार को गौरव जेल से रिहा
हो गया। बृहस्पतिवार को कैंट
पुलिस ने झांसी,
ग्रास
लैंड के रहने वाले गौरव के साथ
महिला को भेज दिया। गौरव ने
बताया तीन साल पहले मिस्ड कॉल
के जरिए उसकी जान -
पहचान
महिला से हुई थी। बातचीत के
दौरान दोनो एक दूसरे के करीब
आ गए थे।