फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में विधायक के घर पथराव

Fri, 20 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा के राघोपुर में बसपा विधायक जयप्रकाश के निषाद के निर्माणाधीन मकान पर वृहस्पतिवार को युवकों ने धावा बोल मजदूरों की पिटाई कर दी। विधायक के न मिलने पर उन्होंने मौके पर मिली छह बाइक तोड़ दी।घटना से 10 मिनट पहले विधायक घर से निकले थे। बवाल के बाद गांव में फोर्स लगाने के साथ ही एसएसपी ने हमलावरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घायल मजदूरों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। राघोपुर गांव में ईंट भट्ठा के पास चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक जयप्रकाश निषाद मकान बनवा रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे वे निर्माण कार्य की जानकारी लेने पहुंचे थे। 15 मिनट बाद वह मजदूरों से बातचीत कर निकल गए। 
विज्ञापन

उधर, तीन बजे करीब रॉड और ईंट लेकर 70 से 80 की संख्या में युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से विधायक के बारे में पूछा और गाली - गलौज कर उन्हें भगाने लगे।
प्रतिकार करने पर पिटाई कर झंगहा, राजी जगदीशपुर के रहने वाले मजदूर जितेंद्र, अमरेंद्र, राजेश, कन्हैया और राघोपुर के पारस निषाद, श्रीराम की पिटाई कर मौके पर मौजूद छह बाइक तोड़ दी। घटना की जानकारी विधायक जयप्रकाश निषाद के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पाकर सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह, एसओ राधेश्याम राय, एसओ झंगहा उपेंद्र यादव फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन हमलावर नहीं मिले।
विज्ञापन

मजदूरों ने राघोपुर गांव के पूर्व प्रधान मनोज यादव के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।पंचायत चुनाव में पूर्व प्रधान मनोज यादव की पत्नी नीता देवी और मनोज के हत्यारोपी रवि निषाद की पत्नी बेइली देवी प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं। दस दिन से दोनाें पक्षों में तनातनी चल रही है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश सीओ को दिया गया है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ऐहतियात के तौर पर गांव में फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें