फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रुप से जले पति ने भी तोड़ा दम 

Mon, 13 Jun 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शर्मिला (बाएं) और महेंद्र (दाएं) की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंपियरगंज के राजपुर में जलाए गए युवक ने सोमवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। विवाद में गांव के ही युवक ने पेट्रोल डालकर दंपति को जला दिया था। वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके भाई और पिता की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन


राजपुर गांव के रहने वाले महेंद्र पासवान (35) पत्नी शर्मिला (32) के साथ नौ जून की रात घर के बरामदे में सोए थे। बगल में दूसरी चारपाई पर उनके तीनों बच्चे सोए थे। रात करीब एक बजे गांव का जय प्रकाश पासवान डिब्बे में पेट्रोल लेकर पहुंचा। दंपति के साथ ही बिस्तर पर पेट्रोल गिराने के बाद आग लगाकर वह फरार हो गया। चीख सुनकर पहुंचे घरवाले गंभीर हाल में दोनों को लेकर सीएचसी कैंपियरगंज पहुंचे। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बचाने की कोशिश में महेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र का भी हाथ झुलस गया। 10 जून की सुबह शर्मिला की मौत हो गई थी।

राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले जयप्रकाश उसके भाई ओमप्रकाश और पिता महावीर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें