शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाले युवक पर कैंट पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया। राजघाट स्थित हॉस्पिटल में नौकरी करने के दौरान उसकी जान पहचान सहजनवां क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक पर गर्भपात कराने का भी आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खोराबार क्षेत्र की रहने वाली युवती रुस्तमपुर में किराए पर कमरा लेकर ब्यूटी पार्लर कोर्स की पढ़ाई करती है। राजघाट स्थित एक अस्पताल में वह पार्ट टाइम जॉब भी करती थी। दो साल पहले अस्पताल में आने वाले सहजनवां, टड़वा माफी के रहने वाले संजय यादव से जान पहचान हो गई। शादी का झांसा देकर उसने कई बार रेप किया।
संजय के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर उसने पत्नी को तलाक देकर शादी करने की बात कह एक साल तक गुमराह किया। 23 मई को उसने विष्णु मंदिर में शादी करने का भरोसा देने के साथ ही गर्भपात करा दिया। पीड़ित का कहना है कि 3 अक्टूबर 2015 को रेलवे स्टेशन स्थित गेस्ट हाउस में संजय ने रेप किया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
शनिवार को कैंट पुलिस ने आरोपी संजय यादव के खिलाफ रेप, धमकी देने के साथ ही गर्भपात कराने का केस दर्ज किया। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।