सुंदर नगर क्षेत्र में एक देवर ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल भाभी कविता को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
थाना मोहकम्मपुरा पुलिस ने घायल के पति गुलशन कुमार के बयान पर देवर सोनू खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। घायल के पति ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया उसका भाई सोनू अपनी भाभी से झगड़ा करता था।
उसके खिलाफ पिछले माह थाना मोहकम्मपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सोनू ने माफीनामा देकर कहा था कि भविष्य में वह कभी अभाभी साथ झगड़ा नहीं करेगा।
शुक्रवार की रात सोनू शराब पीकर घर आया तो भाभी कविता ने उसे डांट दिया। इस पर सोनू ने अपनी भाभी के मुंह पर चाकू से कई वार कर दिए।