फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज से बड़ी खबर, बाजार में निकले अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Sat, 07 Dec 2019 03:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले से बड़ी खबह है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृत पिपरा गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव को इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त करने में जुट गई। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी रामा (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के कृत पिपरा गांव के पूरब दिशा की तरफ गांव के कुछ लोग सुबह शौच करने गए थे। बागीचे के एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता व्यक्ति का शव लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि रामा शुक्रवार शाम को बाजार के लिए निकले थे, उसके बाद से घर नहीं लौटे। सदर कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर मिले सबूत हत्या का इशारा करते हैं। जांच के बाद ही स्थिति का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें