फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: ICICI बैंक में लूट केस में कोतवाल सहित चार सस्पेंड, आईजी ने की पुष्टि

Sat, 07 Dec 2019 12:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक शाखा में दिन दहाड़े लूट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक में दिन दहाड़े दुस्साहसिक तरीके से लूट की घटना को लेकर आखिरकार कोतवाल पर गाज गिर ही गई। शनिवार सुबह आईजी के निर्देश पर एसपी हेमराज मीणा ने हाल में ही तैनात इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही चौकी प्रभारी रोडवेज और कोतवाली के चीता मोबाइल  दो सिपाही भी सस्पेन्ड किए गए हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे कड़ी चौकसी के बीच बाइक सवार बदमाशों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।

अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस की बरसी के दिन छह दिसंबर की संवेदनशीलता के बीच उस वक्त जिले की सबसे बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे दिया जब चप्पे-चप्पे पर चौकसी का दावा किया गया था। मौके पर पहुंचे एडीजी दावा शेरपा और आईजी आशुतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस की लापरवाही संज्ञान में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें