फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में छात्र को मारी गोली, गंभीर

Wed, 16 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
बेलघाट के पिपरसंडी में मंगलवार की रात चुनावी रंजिश में बरामदे में खड़े युवक को गोली मारी गई है। घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। छह दिन पहले हमलावर ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पिपरसंडी गांव के रहने वाले रामेश्वर सिंह का बेटा कार्तिकेय उर्फ भोलू (21) बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। परिवार के साथ रामेश्वर शहर में रहते हैं। पड़ोसी रामधीन के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को बेटे कार्तिकेय और बेटी के साथ गांव गए थे। मंगलवार की रात 8:30 बजे कार्तिकेय बरामदे में हाथ धुल रहा था इसी दौरान दो साथियों के साथ पहुंचे गांव के अनूप सिंह ने उसे लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। पेट में दाहिने तरफ गोली लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात के बाद अनूप साथियों के साथ फरार हो गया। घरवालों ने उसे गंभीर हाल में पहले सीएचसी बेलघाट और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घरवालों ने एसओ बेलघाट को बताया कि पंचायत चुनाव में कार्तिकेय एक उम्मीदवार का समर्थन किया था जबकि अनूप दूसरे उम्मीदवार के सहयोग में था जिसे लेकर उनके बीच तकरार हुई थी। 9 मार्च को अनूप ने कार्तिकेय के मोबाइल पर फोन कर गांव में आने पर जान से मारने की धमकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें