फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पिता पर लगाया बेचने का आरोप, दी तहरीर 

Sun, 03 Jul 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बेटी को बेचा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खोराबार के चंवरी गांव की 19 वर्षीया युवती ने अपने पिता पर बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौसा की मदद से चार दिन पहले अपने घर पहुंची युवती ने उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन


खोराबार  प्रतिनिधि के अनुसार चंवरी गांव की युवती रविवार की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि एक महीने पहले उसके पिता ने जंगल चंवरी गांव के रहने वाले अपने दोस्त की मदद से उसे बलरामपुर, शिवपुर गांव के रामू राजभर के हाथों बेच दिया। उम्र में बड़ा रामू उसके साथ गुलामों जैसा व्यवहार करने के साथ ही प्रताड़ित करता है। एक महीने तक वह उसके चंगुल में रही।आसपास के लोगों की मदद से उसने इस मामले की जानकारी अपने मौसा को दी। चार दिन पहले मौसा की मदद से वह घर लौट आई।

उधर, पिता के सूचना दे देने पर रामू उसे लेने घर आ धमका। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि मामले की जानकारी एंट्री ह्यमन ट्रैफिकिंग टीम को देने के साथ ही छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें