फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी कस्टम अफसर ने किया सरेंडर, जेल गए

Tue, 09 Aug 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप करने वाले कस्टम अफसर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीपीगंज के रहने वाले आरोपी की तैनाती चेन्नई में है। केस दर्ज होने के बाद कस्टम अफसर के घरवाले छात्रा पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। 15 दिन पहले घर पर चढ़कर हमला भी किया था।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है। 18 जून को पीपीगंज थाने में उसने क्षेत्र के रहने वाले कस्टम अधिकारी आनंद प्रताप सिंह और उनके पिता पर शादी का झांसा देकर रेप करने और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। नेताओं के दबाव में पुलिस पर समझौते का दबाव भी बना रही थी। 28 जुलाई की रात में कस्टम अधिकारी के घरवालों ने छात्रा के घर पहुंचकर बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि छात्रा का हाथ पैर बांधकर उसके भाई ने पिटाई करने के साथ ही आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया था।

पीड़ित ने आईजी से मुलाकात कर मामले की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा की मांग की थी। आईजी के निर्देश पर पुलिस आरोपी कस्टम अधिकारी और उनके घरवालों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस का दबाव बढ़ने और कोर्ट से राहत न मिलने पर चेन्नई में तैनात कस्टम अधिकारी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया जहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें