फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को छात्रा के घरवालों ने पीटा

Thu, 04 Feb 2016 01:49 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा से पिछले कई दिनों से छेड़खानी कर रहे शोहदे को छात्रा के घरवालों ने बुधवार को पीट दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों तरफ से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


पीपीगंज क्षेत्र के जंगल बिहुली के भगवानपुर की एक लड़की दीप शिखा कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह पैदल ही स्कूल जाती है। घरवालों के मुताबिक गांव का एक युवक पिछले कई दिनों से छात्रा के साथ स्कूल आने और जाने के दौरान छेड़खानी कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत घरवालों से की। बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब छात्रा के परिजन पीछे-पीछे जा रहे थे। इसकी भनक शोहदे को नहीं थी। वह टीचर कालोनी के पास शिव मंदिर के सामने साइकिल रोककर युवती को जबरदस्ती साइकिल पर बैठाने लगा।

इस दौरान छात्रा के चाचा वहां पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मौका मिलते ही युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस को दोनों तरफ से किसी ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें