फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं लेनदेन के विवाद में तो नहीं हुआ डबल मर्डर

Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के डेयरी कॉलोनी में डबल मर्डर के पीछे रुपये की लेनदेन का मामला भी सामने आया रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शेरू और रानू ने मिलकर एक जमीन का सौदा कराया था। इसी मामले में हिस्से को लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। मंटू ने दोनों के विवाद को खत्म कराने के लिए दावत रखी। इसमें सौदे से जुड़े लोग शामिल हुए। हालांकि पुलिस मंटू और शेरू के पकड़े जाने के बाद ही असल वजह तक पहुंचने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बुधवार की आधी रात हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी है। गोली तड़तड़ाने की आवाज तो कई ने सुनी लेकिन घर से बाहर कुछ लोग ही आए। लगन की वजह से आरपीएफ बैरक में रहने वाले जवान भी पटाखे की आवाज समझकर बाहर नहीं आए। बाद में एक स्थानीय की सूचना पर जब पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगीं। आसपास के लोगों के बीच शेरू यादव और मंटू की दहशत ऐसी है कि वह कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि यहां आए दिन ऐसे दावत के आयोजन होते रहते हैं।

नाइन एमएम से मारी गई थी तीन-तीन गोली

गोरखपुर। बदमाशों ने रानू सिंह और रमेश यादव को तीन-तीन गोलियां मारी थी। तीन खोखे मौके पर मिले। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक रानू के सिर, सीने और कंधे पर गोली लगी थी। सिर और सीने की गोली शरीर में ही फंसी थी। पोस्टमार्टम में उसे निकाला गया। वहीं रमेश यादव की बायीं आंख, दाहिने तरफ कनपटी और दाहिने कंधे पर गोली लगी है। कनपटी और कंधे वाली गोली दूसरी तरफ से निकल गई थी पर आंख में लगी गोली सिर में जाकर फंस गई। पोस्टमार्टम के बाद सिर से गोली निकाली गई।

फेसबुक पर खुद को सपा कार्यकर्ता लिखा था शेरू

शेरू ने फेसबुक पर खुद को सपा कार्यकर्ता के तौर पर प्रस्तुत किया था। असलहों के साथ उसके कई फोटो भी सोशल मीडिया पर हैं। फेसबुक के जरिए भी पुलिस जांच में जुटी है।

बंद रहीं शाहपुर की कई दुकानें

रानू के पिता राजेश का शाहपुर रोड पर एक कांप्लेक्स भी है। हत्या की खबर पाने पर व्यापारी उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही दुकानें बंद रखीं।
 

किराए पर लिया था कमरा

शिवपुर सहबाजगंज निवासी मंटू ने डेयरी कॉलोनी में किराए पर मकान लिया था। मकान किसके नाम आवंटित है इसका पता नहीं चल सका है। आरपीएफ ने रेलवे के पीडब्लूआई से आवंटन के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें