फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हलगंज में बुजुर्ग की हत्या के बाद बवाल

Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पटना चौकी फूंकने की कोशिश की, आरोपी का छप्पर फूंका। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज के पटना गांव में 15 डिस्मिल भूमि के विवाद में बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे पीटकर पूर्व प्रधान श्रीपत यादव के भाई मुखई यादव (75) की हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग (बड़हलगंज-देवरिया) पर शव रख जाम लगा दिया। भीड़ ने पटना पुलिस चौकी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश भी की। आरोपी के छप्पर और बाइक को आग के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना पर एसडीएम, सीओ गोला आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पटना चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शाम सात बजे के करीब सीओ ने पुलिस वालों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव हटवाया। गांव में एहतियातन पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पौहरियां गांव निवासी मुखई यादव की बगल के गांव पटना में भी जमीन है। उसी के एक हिस्से के लिए मुखई का फूलचंद गुप्ता के परिवार से विवाद है। थाने, चौकी पर भी मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को मुखई को सूचना मिली कि फूलचंद व कुछ अन्य विवादित भूमि पर निर्माण करवा रहे हैं। इसी सूचना पर वह गए थे और फिर मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। गांव में हत्या की खबर पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे और आरोपी के छप्पर वाले मकान को आग के हवाले कर दिया। फिर शव लेकर रामजानकी मार्ग पर पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में सीओ के आश्वासन पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो घंटे लगा रहा जाम

बवाल के चलते शाम करीब पांच बजे से सात बजे तक जाम लगा था। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण हटे, तब आवागमन शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें