फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमाकर एक लाख रुपये उड़ाए

Wed, 07 Mar 2018 07:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
पिपराइच में भटहट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रकम जमा करने गए बीकाम के छात्र को लालच देकर जालसाज ने एक लाख रुपये ठग लिए। छात्र को जालसाज ने दो लाख रुपये बताकर कागज की गड्डी थमा दी और रकम लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद ही छात्र ने कागज देखा तो जालसाज को दौड़ाने की कोशिश की। जालसाज फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिपराइच के सिधावल छोटा गांव निवासी दिलीप की साइकिल की दुकान है। उनका बेटा मुकेश बीकाम का छात्र है। बुधवार को वह पीएनबी में एक लाख रुपये लेकर जमा करने गया था। बैंक के बाहर ही उसे एक जालसाज मिला और खाता न होने की बात कहते हुए दो लाख रुपये रुमाल में लपेटकर दिया और बोला कि एक लाख ही दे दो और यह रुपये ले लो। उसके बातों में आकर मुकेश ने एक लाख रुपये उसे दे दिए और रुमाल ले लिया।

थोड़ी ही देर में उसे रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज की गड्डी थी। यह देखते ही उसके होश उड़ गण् और भाग रहे जालसाज के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ा, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। रकम गंवाने के बाद वह दहाड़े मारकर रोने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से जालसाज की पहचान कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें