फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक और प्रोफेसर की पत्नियों की चेनें उड़ाईं 

Sat, 09 Dec 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट की शिकार सुनीता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खोराबार के रानीडीहा चौराहे के पास बाइक सवार लुटेरों ने सैनिक की पत्नी सुनीता के गले से सोने की चेन लूट ली। चेन खिंचने से महिला के गले पर खरोंच लग गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद भी पुलिस नहीं आई। थानेदार का भी फोन नहीं लगा तो पीड़ित ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। घटना के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों का हुलिया पूछा। वहीं शाहपुर इलाके के सैनिक विहार में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. दिनेश यादव की पत्नी संगीता यादव की भी चेन बाइक सवार बदमाश ने लूट ली। संगीता बाजार से घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


रानीडीहा निवासी मनोज सिंह आसाम राइफल में तैनात हैं। उनकी पत्नी सुनीता शहर में रहती हैं। शनिवार की दोपहर बारह बजे के करीब वह पैदल ही चौराहे पर किसी काम से गई थीं। लौटने के दौरान बाइक सवार दो युवक पास आए और झपट्टा मारकर सोने की चेन की चेन लूट ली। झपट्टा मारने की वजह से महिला के गले पर चोट के निशान आ गए और लॉकेट वहीं पर गिर गया था। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए, मगर तब तक बदमाश फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक काफी देर से मोहल्ले में इधर-उधर बाइक दौड़ा रहे थे।

दूसरी ओर शाहपुर थाना क्षेत्र के सैनिक विहार में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. दिनेश यादव की पत्नी की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गया। सैनिक विहार के सेक्टर ए की रहने वाली संगीता शनिवार की शाम वह बाजार से घर लौट रही थीं। अभी वह घर के पास पहुंची थीं कि बाइक सवार एक बदमाश पीछे से आया और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग बाहर आते, बदमाश फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें