फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा जेल ब्रेक कांड में तीन कर्मचारियों के साथ साथ डीएसपी जेल भी सस्पैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार कैदियों के तलाश के लिए एसआईटी का गठन
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी और डीएसपी (जेल) हो चुके हैं सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
फगवाड़ा जेल में जेल कर्मी की आंखों में मिर्ची वाली चाय डालकर दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल विभाग ने मामले में नामजद तीन पुलिस कर्मचारियों का तो सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही तथ्य छुपाने के आरोपी में डीएसपी (जेल) गुरप्रीत सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। नए डीएसपी जेल राजिंदर सिंह ने चार्ज ने लिया है। फगवाड़ा पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में एसआईटी गठित कर दी गई है। ज्ञात हो कि कि वीरवार तडक़े दो विचाराधीन कैदियों अमनदीप सिंह और राजविंदर सिंह हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह की आंखों में मिर्ची वाली चाय फेंकने के बाद मारपीट कर भागने में सफल हो गए थे। जबकि एक अन्य कैदी पवन कुमार को भागते समय हरपाल सिंह ने पकड़ लिया था। सिटी पुलिस ने सब जेल फगवाड़ा के तब डीएसपी गुरप्रीत सिंह शिकायत पर 3 जेल कर्मियों और 3 विचाराधीन कैदियों के खिलाफ 223/224 और जेल मैनुअल एक्ट की धारा 544/39/41 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जेल कर्मी हेड कांस्टेबल काबल सिंह, मंगत सिंह और हरपाल सिंह के विरुद्ध ड्यूटी में लऱपरवाही बरतने के आरोप मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य विचाराधीन कैदी पवन कुमार वासी बाबा गद्दिया के खिलाफ भी जेल से भागने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल ब्रेक कर फरार हुए कैदियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। इसमें एसएचओ सिटी भरत मसीह, एसएचओ रावलपिंडी सिकंदर सिंह और सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह शामिल हैं। जेल का चार्ज संभालने वाले डीएसपी राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले में जेल विभाग ने डीएसपी गुरप्रीत सिंह समेत चार जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आज से दिन और रात दोनों समय 3 कर्मचारी अंदर तैनात होंगे और एक संतरी बाहर तैनात है। सुरक्षा हर हाल में कायम रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें