फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से 25 हजार लूटे, पीटकर लहूलुहान किया

Sun, 06 May 2018 01:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पिपराइच के बेलाकांटा पुलिस पिकेट से पास शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने दो युवकों से 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने युवकों को मारपीट कर लहूलुहान भी कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। युवक गोरखपुर शहर से तिलक समारोह के सामान की खरीदारी करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पिपराइच के केवटली गांव निवासी आदित्य पांडेय उर्फ नीशू (30) के घर छह मई को तिलक है। आदित्य अपने ममेरे भाई अंकित के साथ तिलक के सामानों की खरीदारी करने शुक्रवार को बाइक से शहर आए थे। खरीदे हुए सामानों को अपने बड़े भाई अंशुमान को सौंपने के बाद आदित्य ममेरे भाई के साथ ड्राइवर की बेटी की तिलक में शामिल होने जा रहे थे। बेलाकांटा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने घेर लिया और नकदी लूट ली। जैसे ही दोनों भाइयों ने विरोध किया, बदमाशों ने मारपीट कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।

सड़क किनारे पड़े दोनों भाइयों की सूचना पर पास में ही स्थित पुलिस चौकी से पुलिस वाले पहुंच गए और घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को घरवालों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के भाई अंशुमान ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें