फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो से तंग आकर छात्रा ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाली (गोरखपुर)।
अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से नवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर जान दे दी। इस मामले में पड़ोस के युवक को आरोपी बनाया गया है। सहजनवां पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए छात्रा को मजबूर करने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना घघसरा चौकी अंतर्गत एक गांव की है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा की शुक्रवार को जब तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक गांव के विकास साहनी नामक युवक ने घर में नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया था। वह इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार को अचानक अफवाह फैल गई कि छात्रा का वीडियो वायरल हो गया है। इससे वह तनाव में आ गई। उसे जब कुछ न सूझा तो उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। सहजनवां इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर विकास साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें