फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हाल में कबाड़ कारोबारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। अपहरण जैसे गंभीर मामले में कैंट पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कबाड़ कारोबारी अरविंद राय के चार दिन से लापता होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई की जगह घरवालों को थाने से लौटा दे रही थी। शुक्रवार को पूर्व पार्षद अजय राय के साथ भाई ने एसएसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और तत्काल केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लापता कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेतियाहाता निवासी अरविंद राय कबाड़ कारोबारी हैं। घरवालों के मुताबिक 25 सितंबर को वह घर से कारोबार के सिलसिले में निकले थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ होने पर परेशान घरवाले फरियाद लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कैंट पुलिस ने केस दर्ज करना तो दूर तहरीर लेने से भी इन्कार कर दिया। थक-हारकर घरवालों ने खुद ही उनकी तलाश शुरू कर दी और फिर पूर्व पार्षद अजय राय से संपर्क किया। शुक्रवार को अजय राय पीड़ित को लेकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के पास पहुंचे। थाने पर केस दर्ज न होने की बात सुनते ही एसएसपी भड़क गए और इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कारोबारी का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें