फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के डर से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी

Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शोहदों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा शोहदों के आतंक से स्कूल जाना छोड़ दी है। पिछले कई दिनों से पीछा कर रहे शोहदे घर में दाखिल होने की भी कोशिश की। घरवालों के जाग जाने पर छोटे भाई की पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि शोहदे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित के घरवालों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक स्कूल जाते समय शोहदे उसके साथ छेड़खानी करते थे। पहले तो उनकी अश्लील टिप्पणी पर छात्रा ने ध्यान नहीं दिया लेकिन हरकत बढ़ने पर उसने घरवालों को पूरी बात बताई। घरवालों ने पुलिस में शिकायत की जगह छात्रा का स्कूल जाना बंद कर दिया। बुधवार की रात शोहदे खिड़की की रास्ते घर में घुसने की कोशिश करने लगे। आहट पाकर घरवालों की नींद खुल गई। छात्रा का छोटा भाई उस ओर दौड़ा। शोहदों ने उसे घायल कर दिया और फिर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। शोहदों की हरकत से डरे घरवालों ने थाने में इसकी शिकायत की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें