फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों के लूटते थे मोबाइल, सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
गोरखपुर। राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 18 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि पासवर्ड तोड़ने के बाद हैंडसेट का आईएमईआई नंबर बदल दिया जाता था। फिर आसानी से मोबाइल बिक जाते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों को पेश किया। एसपी ने बताया कि मोबाइल लूट की बढ़ती घटनाओं पर काबू के लिए विशेष टीम लगाई गई थी। इसी बीच शाहपुर पुलिस और सर्विलांस सेल को अहम सुराग मिले, जिसके बाद आरोपी पकड़े गए। गिरोह का सरगना बिहार के सीवान, हुसैनगंज रेनुआ का अभिनव कुमार सिंह है। वह रामलीला मैदान, मानसरोवर के पास किराए पर कमरा लेकर गैंग संचालित करता है। वारदातों में नाबालिगों को भी लगाया जाता था। आरोपियों के पास से डेढ़ लाख कीमत के मोबाइल फोन और बाइकें बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें