फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विराध करने पर मारपीट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरीबाजार में गोरखपुर यूनिवर्सिटी की लॉ की छात्रा से शोहदों ने छेड़खानी की। बेखौफ शोहदों ने विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट भी की। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर के पादरीबाजार क्षेत्र की रहने वाली युवती गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा है। रविवार शाम वह मोहल्ले में किसी काम से निकली थी, तभी शोहदों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया। यह देख वहां मौजूद लोग एकत्र होने लगे। लोगों को एकत्र होता देख शोहदे भाग गए और फिर थोड़ी देर बाद छात्रा के घर में घुसकर मारपीट करने लगे। अभी तीन दिन पहले भी लॉ की एक अन्य छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि छात्रा की ओर से तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें