फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ढूंढने निकली पुलिस ने पांच को दबोचा

Mon, 20 Nov 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
हाटा बाजार इलाके के उज्जरपार में तमंचे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे शख्स का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना पर हरकत में आई में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर चेकिंग कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम को हुई, जब उज्जरपार के कालू साइकिल से गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्हें रोककर बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाया और मोबाइल फोन लूट लिया। कालू ने गगहा थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। देर रात एसआई शैलेंद्र सिंह यादव, दिनेश यादव ने नर्रे रोड पर बाइक से जा रहे दो युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान बड़हलगंज के परसिया के अभिषेक मिश्र के पास 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक मोबाइल फोन मिला।   वहीं गगहा के सोनइचा निवासी दूसरे युवक अनुपम मिश्र के पास एक मोबाइल फोन मिला। दोनों युवकों ने बताया कि बाइक और मोबाइल उन्होंने लूटे थे। वहीं सोमवार की सुबह एसआई अरविंद कुमार यादव हमराहियों के साथ गश्त पर थे, इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक दिखाई दिए। रोकने पर तीनों भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तीनों युवक गगहा के हरिखोड़ा गांव के थे। तलाशी में सोहित के पास से 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस व एक मोबाइल मिला। दूसरे युवक भीम के पास एक मोबाइल फोन मिला, जबकि तीसरा युवक दीपक कुमार जिस बाइक को चला रहा था, पुलिस वह भी लूट की बाइक होने का संदेह जता रही है। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मोबाइल लूटने वाले तीन युवक पकड़े गए
खोराबार के रानीडीहा में अधिवक्ता शिवशंकर के घर में घुसकर तमंचा सटाकर तीन मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों युवक खोराबार कस्बे के ही हैं। पूछताछ में इनकी पहचान सोनू, सतीश और अख्तर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें