फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की पोखरे में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सहजनवां इलाके के खरैला गांव रोड पर बहन के साथ घूमने निकले छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मशक्कत के बाद उसकी बहन को बचाया जा सका। वहीं बांसगांव के जयंतीपुर गांव के पोखरे में युवक की लाश मिली। वह दो दिन से लापता था।
पिपरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पकड़ी दुबे निवासी मोहन खरैला रोड पर किराए का मकान लेकर रहता है और गीडा में काम करता है। शनिवार सुबह उसका इकलौता बेटा मनदीप, बड़ी बहन के साथ खेत की तरफ गया था। बागीचे के बाहर खनन होने से गड्ढे में पानी भरा पड़ा था। अचानक पैर फिसलने से मनदीप पानी में डूबने गया। बहन ने बचाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों पहुंचे और दोनों को बाहर निकला। लेकिन मनदीप की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार, इलाके के लालपुर गांव निवासी मिठाई (35) पुत्र लल्लन मजदूर था। गुरुवार की दोपहर मिठाई घर से लापता हो गया। शनिवार की सुबह मिठाई का शव बगल गांव के जयंतीपुर के पोखरे में मिला। पोखरे की तरफ गए लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें