फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के घरवालों ने शासन से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
दवा व्यवसायी नीरज रामरायका हत्या मामले में पत्रकारों से बातचीत करते मक्‍खन लाल गोयल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बेतियाहाता के दवा व्यापारी नीरज रामरायका की हत्या मामले में आरोपी बनाए गए रोहित वर्मा के घरवालों ने एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। रोहित के भाई धीरज भूषण के मुताबिक आदित्य मिश्रा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एक हफ्ते के भीतर लखनऊ से टीम भेजकर जांच कराने को कहा है। रोहित की मां गीता वर्मा ने सीएम के जनता दरबार में भी प्रार्थना पत्र दिया है। वहां से भी जांच का आश्वासन मिला है।
रोहित को बेगुनाह बताकर कॉलोनी वाले लड़ाई लड़ रहे हैं। रोहित मां गीता, भाई धीरज के साथ ही आसपास के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भी रोहित को बेगुनाह बताया था और प्रशासन से जांच की मांग की थी, मगर पुलिस अफसर खुलासे पर अडिग हैं। वे रोहित को मुल्जिम बताकर कई साक्ष्य होने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच कॉलोनी के 11 लोगों ने आईजी दफ्तर में रोहित को बेगुनाह बताकर शपथ पत्र भी दिया था। अब रोहित के घरवालों ने सीएम से गुहार लगाई है। जनता दरबार में प्रार्थना पत्र देने के बाद घरवालों ने एडीजी के पास पहुंचकर न्याय के लिए फरियाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरा नीरज से कोई लेनदेन नहीं था : मक्खन
गोरखपुर। गोरखनाथ पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल ने कहा कि मृत व्यापारी नीरज रामरायका से मेरा कोई लेनादेना नहीं था। न ही मेरी कोई उधारी थी। नीरज का नसरूतउल्लाह से रुपये का लेनदेन था। नीरज मेरे पास आया था और दवा की रकम बकाया होने की बात कही थी। इसके बाद 110 रुपये के स्टांप पेपर पर मैंने कई लोगों की मौजूदगी में समझौता कराया था। इसके बाद भी नीरज नसरूल्लाह से जबरन अधिक रकम वसूलना चाहता था। इसका मैंने समय-समय पर विरोध किया था। इसी से नीरज रामरायका मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाता रहा। मेरे ऊपर दो बाहर उसने जानलेवा हमला भी किया था। मैंने कैंट थाने में इस मामले में केस भी दर्ज कराया था। मैं हमेशा कानून का पालन करता रहा हूं। पुलिस प्रशासन ने भी हमेशा निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें