गोरखपुर। बेलीपार क्षेत्र में लखनऊ हाइवे पर दक्षिणी कोलिया स्थित एक कबाड़ की दुकान में रविवार की शाम करीब सात बजे आग लग गई। सूचना पर तत्काल दमकल की आठ गाड़ियों ने चार घंटे बाद रात करीब ग्यारह बजे आग पर काबू पाया।
गोरखनाथ क्षेत्र के इम्तियाज अली की दक्षिणी कोलिया में कबाड़ की दुकान है। रविवार की शाम सात बजे दुकान में आग लग गई। दुकान के गार्ड की सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच बारी-बारी दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पानी समाप्त होने के बाद दो और दमकल की गाड़ी बुलाई गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। बेलीपार एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।