फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की सूचना से हड़कंप

Mon, 18 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास एक काले रंग का लावारिस बैग मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने आधे घंटे तक बैग की जांच की। बैग में बम न होने की पुष्टि पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार की रात 9.30 बजे रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास एक काले रंग का लावारिस बैग देखकर लोगों ने बम होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी, कैंट पुलिस ने जांच की तो बैग में बम नहीं मिला। इस बीच यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार बैग में रेडियो रखा हुआ था। सीओ (कैंट) प्रभात राय ने बताया कि बैग में चार नए रेडियो मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें