फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के सुराग पर भी थानेदार खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर झाड़ियों में महिला के शव मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। यह हाल तब है जब एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने मौके से मिले मोबाइल फोन और कई अन्य साक्ष्यों के आधार पर थानेदार को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का आदेश दिया था। घटना के बाद से अभी तक थानेदार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम तक गठित नहीं कर पाए हैं। वहीं महिला के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी, इसके बाद उसे चाकुओं से गोदा गया था।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर गगहा के गोबरहिया मोड़ के पास आजमगढ़ जिले के मदनापुर, बिलरियागंज निवासी अलीम की पत्नी सादिया परवीन का शव मिला था। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। शव के पास ही मोबाइल फोन भी मिला था, जिसके जरिए ही उसके पिता से बात हुई थी। तब पिता ने बताया कि बेटी और दामाद में संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर वह मायके आ जाती थी। दोनों के बीच झगड़ा होने के बावजूद दामाद घुमाने के बहाने सादिया को साथ लेकर चला जाता था। एक महीने पहले दोनों में विवाद होने के बाद थाने तक मामला पहुंचा था और पंचायत में देवर ने महिला की हत्या करने की धमकी भी दी थी। पति से झगड़ा होने पर सादिया का देवर भी उसे पीटता था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस को सुराग मिले हैं। थानेदार को निर्देशित किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें