फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बैंक मैनेजर के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
गोरखनाथ क्षेत्र में राजेंद्रनगर पश्चिम स्थित चित्रगुप्त नगर मोहल्ले में चोरों ने फिर एक घर को निशाना बनाया। रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 11 हजार नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख के गहने चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह शादी समारोह से लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई। इलाके में आए दिन चोरियों से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। रोजाना चोरी पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के पूर्व मैनेजर केएन दुबे का चित्रगुप्त नगर मोहल्ले में मकान है। सूरजकुंड में उनके रिश्तेदार का घर है। उनके घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ वे गए थे। शुक्रवार की शाम घर लौटे तो टूटा ताला देखकर होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी, बॉक्स का तोड़कर चोर कीमती सामान चुरा ले गए। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर 11 हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी हो गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें