फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 01:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
social media user
विज्ञापन
शाहपुर में रहने वाली दो बहनों का फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो टैग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों के भाई ने जब युवक को ऐसा करने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों बहनों को पास ही रहने वाला अंकित यादव नाम का युवक परेशान कर रहा था। कॉलेज आते-जाते वह छेड़खानी करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर जब लड़कियों ने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच उसने दोनों लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

इसकी जानकारी जब भाई को हुई तो उसने अंकित से मिलकर आपत्ति जताई, मगर आरोप है कि अंकित ने उसे भी धमकी दी। ऐसे में परेशान भाई ने शाहपुर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें