फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पलटी पिकप, किशोर की मौत, दो घायल

Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसे के बाद घ्ार में बिलखते परिवार वाले। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुलरिहा के भटहट बांसस्थान रोड पर शुक्रवार सुबह खड़ी लोडर से टकराकर पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकप सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो किशोर घायल हो गए, उन्हेें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थानाक्षेत्र के असरफपुर गांव निवासी शिवा (13) पुत्र अवधेश, बाबी (14) पुत्र रामप्रताप, बुद्धरत्न (15) पुत्र रामकेवल गुलरिहा कस्बे में मणिटेंड हाउस पर काम करते थे। बांसस्थान के पास स्थित परसौना गांव में भागवत गुप्ता के घर आयोजित तिलक समारोह के लिए शुक्रवार को टेंट का सामान लेकर तीनों पिकप से जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर ही एक किनारे लोडर खड़ा था। पिकप अचानक लोडर से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शिवा की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल
पिपरौली बाजार। सहजनवां इलाके के बांसपार गांव के पास दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कालेसर गांव निवासी राजू और पिपरौली के नफीस घायल हो गए। नफीस की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीछे बैठे दो लोगों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें