फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज को मारा थप्पड़ मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
वाहन चेकिंग के दौरान पेपर मांगने पर शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो युवक ने गाली गलौच की फिर चौकी इंचार्ज को ही थप्पड़ मार दिया। शराब के नशे में धूत युवक थप्पड़ मारने के बाद भागने लगा लेकिन पुलिस उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस पर हमला करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी उमेश यादव सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक मोहद्दीपुर निवासी विशाल पहुंचा। पुलिस ने उसे रोका तो उसने खुद को भाजपा नेता का करीबी बताया। वह नशे में धूत था। पुलिस ने जैसे ही उससे गाड़ी के कागजात मांगे वह गाली देने लगा। इतना ही नहीं उसने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मार दिया और इसके बाद भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और थाने लेे आए। तीन दिन पहले दो मनबढ़ युवकों ने चेकिंग के दौरान गोलघर में सिपाही पर बाइक चढ़ाकर घायल कर दिया था। इंस्पेक्टर कैंट ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि युवक की पहचान मोहद्दीपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें