फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
खोराबार के भैंसहा के पास लखनऊ से कुशीनगर बारात में शामिल होने जा रहे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत बेहद नाजुक है और नशे में होने की वजह से अपनी पता भी नहीं बता पा रहे हैं।
लखनऊ से एक इनोवा कार में सवार होकर उदय राज, ऋषिकेश, पवन, राजाराम, रामपाल, विनय र्मार्या, विनय कुमार, अमित कुशीनगर बारात में जा रहे थे। सभी लखनऊ में एक ठेकेदार के यहां काम करते हैं और अलग अलग जगह के रहने वाले हैं। कार में सवार सभी नशे में धूत थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भैंसाहा के पास ट्रक मुड़ रहा था, तभी पीछे से अनियंत्रित कार घुस गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बैठे उदय राज की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। कार में बीयर, शराब की बोतलें भी मिली हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में दंपति घायल
कैंपियरगंज। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राज मार्ग पर रामचौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दंपति घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संतकबीरनगर, मेंहदावल निवासी लल्लू (45) अपनी पत्नी अनीता (40) के साथ बाइक से जा रहे थे। रामचौरा के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें