अज्ञात वाहन ने मजदूरों को रोका, दो की मौत, दो घायल
चौधरपुर स्थित फर्म पैरामाउंट से मजदूरी करके घर जाने को वाहन का कर रहे थे इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों टीएमयू में भर्ती कराया। घटना देर रात करीब 11.30 बजे हिरीया बाजार चौधरपुर की है।
शफीक (41) पुत्र अब्दुल लतीफ, मोहम्मद इल्यास (45) पुत्र मजीद निवासीगण सैतली थाना डिडौली और नाजिम पुत्र यूनुस निवासी सैतली तथा मोहम्मद आलम पुत्र हाजी सलीम मोहल्ला इकबाल नगर जोया पैरामाउंट फैक्ट्री चौधरपुर में मजदूरी करते हैं। रात को करीब 11.30 बजे करीब चारों लोग सड़क पार कर घर जाने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक डीसीएम आकर रुकी। जिसमें सभी लोग चढ़ने लगे। उसी समय मुरादाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने मजदूरों को टक्कर मार दी। दो मजदूर शफीक और मोहम्मद इल्यास वाहन से कुचल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाजिम और मोहम्मद आलम गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक मय वाहन के भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को टीएमयू पहुंचाया गया। शव को अमरोहा में रखा गया। परिजनों को सूचना दी गई है।