फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई में शामिल हुए 95 फीसदी परीक्षार्थी

Sun, 17 Apr 2016 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एमपी इंटर कॉलेज से यूपीएसई परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (यूपीएसईई) रविवार को गोरखपुर जोन में सकुशल सम्पन्न हो गया। परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 95 फीसदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए गोरखपुर जोन (गोरखपुर, बस्ती, देवरिया व कुशीनगर) में कुल 19 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सर्वाधिक 13 केंद्र गोरखपुर में थे।

परीक्षा के नोडल अधिकारी दीपक सिंह दीक्षित ने बताया कि पहली पाली में बीटेक व बीफार्मा की प्रवेश परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में बीआर्क के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जोन में कुल 14,666 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें सबसे ज्यादा 11,395 अभ्यर्थियों ने गोरखपुर जिले में पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


बस्ती में तीन, देवरिया में दो और कुशीनगर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान पहली बार विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक्स उपस्थिति ली गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें