गोरखपुर। अंडर-19 आतिफ मेमोरियल आल इंडिया क्रि केट चैंपियनशिप के तहत शनिवार को खेले गए मैच में गोरखपुर ब्लू ने डीसीए बहराइच को 106 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर गोरखपुर ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच की टीम ने 16 ओवरों में सिर्फ 47 रनों पर ही सिमट गई।
वहीं एक अन्य मैच में लखीमपुर इलेवन ने छत्तीसगढ़ को तीन विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने 32 रन, यश व आर्यन ने 19-19 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर इलेवन की तरफ से आयुष्यमान ने तीन विके ट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर इलेवन की टीम ने 28 ओवरों में अपने सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। लखीमपुर की तरफ से विनय ने 27 रन, राहुल ने 17, अमन ने 13 तथा आयुष्यमान ने 10 रनों का योगदान दिया।