फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगहा में किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म, भीड़ ने पीटा

Wed, 26 Jun 2019 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके में हैवान बने रिश्तेदार ने मंगलवार की भोर कमरे में घुसकर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। किसी तरह से कपड़ा हटाकर किशोरी ने शोर मचाया तो घरवाले उसके कमरे में आ गए। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घरवालों ने दबोच लिया और आसपास के लोगों की मदद से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर आई पुलिस, आरोपी को भीड़ से बचाकर अस्पताल ले गई। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सिकरीगंज में बच्ची से रिश्तेदार की दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को गगहा में रिश्ता शर्मसार हुआ। आरोपी 22 वर्षीय युवक देवरिया जनपद का रहने वाला है। आरोपी सोमवार को ही अपने रिश्तेदार के घर छुट्टी मनाने आया था। रात वह घर की छत पर सोया था, जबकि किशोरी (17) अपने कमरे में सो रही थी। सबके सोने के बाद रात में करीब 2:30 बजे आरोपी छत से नीचे किशोरी के कमरे में दाखिल हो गया। आरोपी ने सो रही किशोरी का मुंह दबा दिया और फिर उसका दुपट्टा मुंह में ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने खुद के बचाव की कोशिश करते हुए किसी तरह से मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे भाई वहां पर आ गए। उधर, युवक वहां से भागने लगा, जिसे घरवालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आसपास के लोग भी आ गए और हरकत जानने के बाद आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें