कुशीनगर। डिघवा बुजुर्ग गांव के निकट सोमवार को दोपहर बाद ट्रांसफार्मर लदी ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव छठियांव निवासी 19 वर्षीय अमर शर्मा, 18 वर्षीय सूरज गुप्ता और 18 वर्षीय रीतेश अपने गांव का जला ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए उसे ट्रैक्टर-ट्राली से लेकर पडरौना आ रहे थे। पडरौना-कसया मार्ग पर डिघवा गांव के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके चलते ट्राली सड़क के किनारे पलट गई। ट्राली पर बैठे अमर शर्मा, सूरज गुप्ता और रितेश घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा कराया तथा घायलों को सीएचसी कसया भेजा। यहां से घायल अमर शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों का इलाज कसया सीएचसी में ही चल रहा है।