फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को मारी गोली, एक आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुफेड़िया गांव के मजरा लच्छीपुरवा के पास आपसी विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर बाद एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि क्षेत्र की दुफेड़िया ग्राम पंचायत के मजरा लच्छीपुरवा के रहने वाले भगवानदीन (46) का पास के नदईपुरवा के रहने वाले शिवशंकर पांडेय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार दोपहर शिवशंकर पांडेय अपने रिश्तेदार अंकित चौबे निवासी चौबेपुरवा अंजना थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या के साथ लच्छीपुरवा पहुंचा। वहां भगवानदीन को तमंचे से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भगवानदीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंकित चौबे अपने बहनोई राजकुमार पांडेय निवासी नदईपुरवा के यहां आया था। उसने अपने बहनोई के चचेरे भाई शिवशंकर के साथ मिलकर भगवानदीन पर फायरिंग की है। भगवानदीन की तहरीर पर शिवशंकर पांडेय व अंकित चौबे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंकित चौबे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शिवशंकर पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें