अल्लीपुर-दौलतपुर मार्ग पर अल्लीपुर गांव के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की भिड़त में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनजोत ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनघुसरा गांव का रहने वाला नेवल वर्मा (50) गुरुवार देर शाम सुमही गांव से अपने घर जा रहा था। जब वह अल्लीपुर-दौलतपुर मार्ग पर अल्लीपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार राजेन्द्र (45) से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसमें नेवल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनजोत ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।