गोंडा। आठवें अंतर राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर हर कोई किसी में योग करने की ललक दिखी। जिले में पांच लाख के करीब लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संदेश दिया। साथ ही परिषदीय स्कूलों, इंटर कालेजों के साथ ही ब्लॉकों और पंचायतों में योगाभ्यास हुए। उत्साह से लोगों ने प्रतिभाग किया। पीएसी लाइन में नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह, आयुक्त एमपी अग्रवाल, डीएम उज्जवल कुमार, सीडीओ गौरव कुमार ने योगाभ्यास का शुभारंभ किया। करीब पांच हजार लोगों ने योगाभ्यास किया और पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश लाइव प्रसारण देख। पुलिस लाइन में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मातहतों के साथ योग किया।
शहर में पीएसी लाइन, एलबीएस महाविद्यालय, टामसन इंटर कॉलेज, गांधी पार्क, जीजीआईसी इंटर कॉलेज, फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित समस्त तहसीलों ब्लॉक तथा ग्राम पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का कार्यक्रम हुआ। एनसीसी के राजेश द्विवेदी ने बताया कि कैडेटों ने पूरे उत्साह से योगाभ्यास किया। करनैलगंज के सरयू तट पर स्थिति वन विभाग की नर्सरी पर योग प्रशिक्षक आदर्श मिश्र ने योग कराया। डीएफओ राजकुमार त्रिपाठी ने योगाभ्यास का शुभारंभ किया। प्रशिक्षिका आयुषी सिंह ने योगाभ्यास कराया। जनपद न्यायालय में भी योगाभ्यास का आयोजन हुआ। न्यायिक अधिकारियों ने योग का संदेश दिया। इसके साथ ही बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस राकेश कुमार की देखरेख में जिले के 2611 परिषदीय स्कूलों और पांच सौ के करीब इंटर व हाईस्कूलों में योगाभ्यास का आयोजन हुआ। वहीं डीपीआरओ रोहित कुमार की देखरेख में 1214 पंचायतों में योग दिवस पर योग का आयोजन हुआ।
मनकापुर के कसैला गांव के मैदान में महर्षि पतंजलि एजुकेशनल ग्रुप योग कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महर्षि पतंजलि एजुकेशन ग्रुप के फाउंडर मैनेजर क्षितिज मिश्रा रहे। संचालन रघुराज सिंह व नारद ने किया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए जोनल कोऑर्डिनेटर को फाउंडर मैनेजर द्वारा सम्मानित किया गया। रजनी सिंह,शालू, विमल सिंह, अफजल अहमर,अंकित पाठक, रमेश गुप्ता,जितेंद्र तिवारी, गिरधारी विश्कर्मा, समसुलल्ला, फरियाद अली आदि रहे। रेलवे इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी दयाशंकर के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक उर्मिला करमाकर, गिरीश कुमार एवं वंदना उपाध्याय ने योग कराया।
योग करवाकर लाभ बताए
वजीरगंज। महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कोंड़र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक उदय नारायण ओझा ने योग कराया और योग से शरीर को होने वाले लाभों के बारे में बताया। संस्थापक /अध्यक्ष श्री पतंजलि जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद डा. स्वामी भगवदाचार्य, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय, खंड विकास अधिकारी विकास मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह ने उपेक्षित पतंजलि जन्मस्थली के विकास का आश्वासन दिया। शिविर में विश्व हिन्दू परिषद के रविंद्र गोस्वामी, सेक्टर प्रमुख भाजपा बलकरन सिंह, रवि शंकर दूबे, संदीप सोनी, अखिलेश कौशल, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, आशीष जायसवाल, रवि कौशल, रमेश पटवा, राम चंद्र प्रजापति आदि रहे। तरबगंज में एसडीएम शत्रोहन पाठक की देखरेख में आयोजन हुए। विपिन बिहारी सिंह महाविद्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह ने लोगों को योग के लिए प्रेरित किया। कहा कि हर दिन योग करें और निरोग रहें। रुपईडीह बीडीओ मंजू त्रिव्ेदी के नेतृत्व में सभी कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुरेश प्रजापति के नेतृत्व में योग कार्यक्रम हुए।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग शिविरों की रही धूम
मोतीगंज (गोंडा)। योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों की धूम रही। विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। साथ ही अन्य संस्थानों में आयोजन हुए। मनकापुर में राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय अशरफपुर, डीपी इंटर कॉलेज, कृष्णा गर्ल्स इंटर कॉलेज कसैला, कोतवाली परिसर, ब्लॉक परिसर, तहसील कार्यालय, ब्लाक क्षेत्र के गोहन्ना, मऊ, बैरीपुर रामनाथ, फिरोजपुर, अंधियारी व आईटीआई में योगाभ्यास हुए। राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, सभासद वैभव सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत मनकापुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह रहे। खरगूपुर में सीएचसी में अधीक्षक अजय यादव, थाना में थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी, नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी, श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य सुब्रत राजन पांडेय की अगुवाई में योगा का कार्यक्रम हुआ।
जनप्रतिनिधियों ने भी दिखाया उत्साह
योग दिवस पर इस बार जनप्रतिनिधियों ने जिले स्तर के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। अपने स्तर से आयोजन किए। जिसमें सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने विशनोहरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में योगाभ्यास किया। विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय ने तरबगंज बाजार, विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा ने बभनजोत ब्लॉक सभागार, विधायक कर्नलगंज अजय सिंह ने तुलसी स्मारक महाविद्यालय परसपुर, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भईया ने मुजेहना ब्लॉक सभागार, विधायक मनकापुर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने नवाबगंज नगरपालिका सभागार में योग किया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने मंडल के सभी 452 में से 417 शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम हुए।