फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस फूलने से बुर्जग की मौत, आक्सीजन न मिलने का आरोप लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। ऑक्सीजन न होने के कारण सीएचसी में भर्ती बुजुर्ग महिला की सांस फूलने से मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा काटा। चिकित्सकों के समझाने बुझाने पर परिवार वाले शव को अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासिनी करोड़पति देवी (72) की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसे परिजनों ने सीएचसी में लाकर भर्ती करा दिया। डॉ. रावीश रिजवी ने प्राथमिक उपचार करके ऑक्सीजन का अभाव बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी का हवाला देकर तत्काल एंबुलेंस भेजने की बात कही। लेकिन दो घंटे तक तीमारदार इंतजार करते रहे, एंबुलेंस नहीं पहुंची। मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ते देख कर उसके बेटे सत्यप्रकाश का सब्र टूट गया और किसी अन्य वाहन की तलाश में अपनी मां को गोद में उठाकर सीएचसी से बाहर जाने लगा। इसी बीच उसकी मां ने अपने बेटे की गोद मे ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गये और सीएचसी में हंगामा काटने लगे। डॉक्टरों के काफी समझाने बुझाने से परिजन शांत हुए और शव को घर लेकर चले गए। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार राय ने बताया कि सीएचसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें