फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से वैक्सीन की दूसरी डोज लेना भूले तीन लाख लोग

विज्ञापन
फोटो- 1- गोंडा के जिला महिला अस्पताल में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से बचाव के लिए जरूरी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में भी बड़ी संख्या में लोगों ने लापरवाही बरती है। तमाम जागरूकता के बावजूद जिले के तीन लाख से अधिक लोगों ने समय से कोरोना टीका की दूसरी डोज ही नहीं ली। डोज लगवाने की तय तिथि से एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी टीकाकरण को लेकर लोग पूरी तरह उदासीन बने हैं। जबकि लगातार इनके मोबाइल पर टीकाकरण का मैसेज भेजा जा रहा है। अब विभागीय स्तर पर ऐसे डिफाल्टरों की अलग से सूची तैयार करायी जा रही है।
विज्ञापन

इन सब के बची राहत वाली बात यह रही कि 13 लाख से अधिक लोग जिले में अब तक कोरोना का सुरक्षा कवच मानी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। विभागीय स्तर पर अब तक 3,14,753 ऐसे लोग चिह्नित हुए हैं जिन्होंने तय समय पर कोरोना से बचाव की दूसरी डोज नही ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे लोगों को लगातार टीके की दूसरी डोज लगवाने का मैसेज भेजा जा रहा है। इसके बाद भी यह लोग टीका लगवाने के लिए बूथों तक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों से अब निजी संपर्क कर उन्हें टीका लगवाने को प्रेरित किया जा रहा है। इन डिफाल्टरों में 2,51,810 को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई गई है। ऐसे में पहला टीका लगवाने के 84 दिनों से लेकर 112 दिनों के बीच दूसरी वैक्सीन लगाई जानी थी, वहीं 62,943 लोगों कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने केंद्र तक नहीं पहुंचे।
13 लाख लोगों ने ली वैक्सीन की दोनों डोज
जिले में 15 साल से ऊपर 26,26,865 लाख लोगों को वैक्सीन देेने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें करीब 13,01, 779 लाख लोगों वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर कोरोना का सुरक्षा कवच ले चुके हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद का कहना है कि कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के लिए निर्धारित समय पर टीका लगवाना जरूरी है। दोनों डोज समय पर लगवाने से ही कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र मजबूत होता है। शनिवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

दोनों डोज का सुरक्षा चक्र जरूरी
कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना बहुत आवश्यक है। यदि समय से दोनों डोज नहीं ली जाती है तो पहले वाली डोज का भी प्रभाव कम हो जाता है। इस लिए सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लेकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मदद करनी चाहिए। डॉ. राधेश्याम केसरी, सीएमओ
विज्ञापन

टीकाकरण : एक नजर
टीकाकरण का लक्ष्य 26,26,865
पहली डोज 23,02,909
दोनों डोज 13,01, 779
किशोरों को पहली डोज 91,189
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें