खरगूपुर (गोंडा)। अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामला ग्राम चौहट्टा का है।
जहां पानी निकालने को लेकर रामा देवी पत्नी देवतादीन को पड़ोसी नेमचंद, मंगू व लल्लू ने मारापीटा और घरेलू सामान तोड़ डाला। उसी गांव के मौलागंज में मामूली विवाद को लेकर आलिया खातून पत्नी शहजाद अली की जाविद अली, जव्वाद अली व जाकिर अली ने पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेज दिया है।